फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के दूसरी लिस्ट नौ सितंबर तक होगी आनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। ऋण मोचन में पहले चरण में 2937 किसानों की सूची पूरी तरह से ठीक कर शासन को भेज दिया गया है। वहीं अभी धन आवंटित नहीं हो पाया है। अब जिला प्रशासन जनपद के लाभान्वित किसानों की दूसरी सूची तैयार करने में लगा हुआ है। इसके लिए गुरुवार को जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने अधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय पर बैठक कर समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि ऋण मोचन योजना के तहत प्रथम चरण में जांच के बाद 2937 पात्र कृषकों को लिया गया है। कहा कि द्वितीय चरण के लिए नौ सितंबर तक भेजा जाना है। कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के कागजात और खाते से आधार लिंक पूर्ण नहीं हैं वे पूर्ण करा लें। इसके साथ बैंक के अधिकारियों से कहा कि वह भी संबंधित लेखपाल का नाम व नंबर अपने पास रखे। उन्होंने उप जिलाधिकारियों ने कहा कि वह लेखपालों को दिशा निर्देश दे कि बैकों द्वारा उपलब्ध कराये गये डाटा के अनुरूप पात्र कृषकों का पूरा ब्यौरा बैंक को उपलब्ध करायें। जिससे किसानों को मिलने वाले योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान अपर जिलाधिकारी बच्चा लाल, उपजिलाधिकारी सदर विकास यादव, मुगलसराय एसडीएम सत्येंद्र सिंह, चकिया एसडीएम सरोज कुमार, सदर तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दानिश सहित बैंकर्स के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें