फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत

Thu, 07 Sep 2017 01:21 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वागत
विज्ञापन
चंदौली।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद चंदौली डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को कहा कि चंदौली में रेलवे ओवरब्रिज पहली प्राथमिकता है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सांसद चंदौली स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। वह निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से पहुंचे। यहां हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की तीन वर्ष की सरकार और राज्य की तीन माह से अधिक की सरकार हो गई है। जनता को इस सरकार से बहुत उम्मीद है। उनकी इस उम्मीद को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चंदौली सकलडीहा रेलवे ओवरब्रिज बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र का तीन वर्ष का कार्यकाल बीत गया लेकिन ओवरब्रिज नहीं बन पाया। इसके लिए उस समय राज्य की सरकार साथ नहीं दे रही थी। अब प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है। यह कार्य प्राथमिकता पर रखा गया है। उन्होंने 13 करोड़ रुपये की संभावित लागत से मुगलसराय के केंद्रीय विद्यालय में बनने वाले प्रेक्षागृह के कार्य को अगले सप्ताह चालू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की एक-एक योजना को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जिला स्तर के सभी संगठनों, फ्रंटल व प्रकोष्ठों के विस्तार व उसकी सक्रियता पर जोर दिया। इस दौरान राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, अभिमन्यु सिंह, राणा, अनिल, राजेश, प्रमोद तिवारी, आशीष रघुवंशी, संजय कुमार योगी, डा. केएन पांडेय, जितेंद्र पांडेय, चहेंटू गुरु, अनिल तिवारी उपस्थित रहे। 1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें