चकिया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को चकिया नगर में ओम साई सेवा समिति के द्वारा भव्य साईं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों नगर वासियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान साई भजनों की प्रस्तुति से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
ओम साई सेवा समिति के सदस्यों एवं नगर के युवाओं के नेतृत्व में रविवार की दोपहर श्री आदित्य पुस्तकालय परिसर से साईं पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा ने काली मंदिर, सहदुल्लापुर, चैक झण्डा, संयुक्त चिकित्सालय, पूर्वी बाजार का भ्रमण किया। साई यात्रा के दौरान मुगलसराय से आई साईं जागरण की टीम ने अशोक सिद्धार्थ तथा आनन्द गुप्ता के नेतृत्व में भजन प्रस्तुत की । जागरण यात्रा के दौरान अध्यक्ष मुकेश चैरसिया, संतोष जायसवाल, राजू पटवा, रमेश जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, सुनील मद्धेशिया, अशोक बागी, गौरव श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, विकास जायसवाल, अन्नू जायसवाल, भरत जायसवाल, सत्यम पटवा, अजय मद्धेशिया, रोहित विश्वकर्मा, गोविन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।