फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। ककरैत - जमानिया मार्ग पर जल जमाव से आजिज बरहनी विकास खंड के ककरैत गांव के लोगों ने रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य जहांदार शाह के नेतृत्व में को पानी में खड़े होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कारियों ने चेताया कि अगर ककरैत जमानिया मार्ग का निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं कि जाती है तो हम ककरैत-जमानिया मार्ग पर धरना पर बैठने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कारियों का कहना था कि यूपी और बिहार के साथ-साथ चंदौली और गाजीपुर को जोड़ने वाला मार्ग पिछले 12 वर्षों से झील में तब्दील हो जाता है। कहा कि जल निकासी की न होने से आस-पास के घरों में भी पानी घुसने की संभावना बनी रहती है। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि इस मार्ग की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था के लिए हम लोगों ने विभागीय अधिकारियों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई लेकिन आज तक सड़क और जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं हुई। उन्होंने चेताया कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो वे ककरैत-जमानिया मार्ग पर धरना पर बैठने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में शिव लगन चौधरी, सुशील लाल श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, जगन चौधरी, मीना, सुमन, कलावती, सीता, तेतरा, मंजू, रोहित, योगेंद्र शर्मा, रामजी बिंद, दीना पासवान, छोटू बिंद, मुन्ना, विनोद, सनौव्वर, विकास, रमेश, महेंद्र, अलाउद्दीन, सनौव्वर, लल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें