फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में बंद आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। एक जुलाई पूरे देश में लागू हो रहे जीएसटी के विरोध में गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े मुगलसराय के व्यापारियों की बैठक नगर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल लखनऊ के आह्वान 30 जून को जिले भर में दूकानें व प्रतिष्ठान बंद करके विरोध जताया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित स्वर्ण व्यवसायियों ने कहा कि सोने पर पहले से ही एक प्रतिशत जीएसटी था जिसे बढ़ा दिया गया। व्यापारियों की समस्या सुने बिना एक तरफा जीएसटी लागू कर देना सरकार के मनमाने रवैये का उदाहरण है। वहीं कपड़ा व्यवसायियों ने कहा कि कपड़े पर आजतक कोई भी टैक्स नहीं लगा है लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद पांच प्रतिशत टैक्स लगा कर सरकार सभी के साथ बहुत अन्याय कर रही है। बताया कि इसी के चलते सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली, कानपुर, वाराणसी आदि शहरों में कपड़ों की बड़ी मंडियों में तीन दिन से लगातार हड़ताल चल रही है। वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी के विरोध में तीस जून को बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि सभी व्यापारी अपनी-अपनी दूकानों के शटर गिराकर बंद को समर्थन दें। बैठक में अभिमन्यु सेठ, राजीव सेठ, जोगिन्दर सिंह, भरत अग्रहरि, संतूमल, बाबूलाल महलका, रामानंद सेठ, अजय शर्मा, चंद्रेश्वर जायसवाल, रंजन जायसवाल, संजीव जायसवाल, पप्पू जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन संठगन के नगर अध्यक्ष मंसूर आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें