पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज में ताइक्वांडों प्रतियोगिता का शुभारंभ करतीं चेयरमैन सोनू किन्नर
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका इंटर कॉलेज में 70वीं मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के करीब 180 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 62 खिलाड़ियों का चयन तीन से सात अक्तूबर तक गोरखपुर में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो बच्चों के लिए खेल के साथ आत्मरक्षा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना विकसित होती है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, विजयंत प्रसाद, बंसराज, मोतीलाल, अनिल कुमार, जमील अहमद, डॉ. दिनेश कुमार, मयंक मोहन, फिरोज खान आदि मौजूद रहे। संचालन विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष एवं जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने किया।