फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रोजगार मेले में 1380 युवाओं ने लिया हिस्सा, 696 को मिला जॉब ऑफर

विज्ञापन
चकिया में आयोजित रोजगार मेला में उप​​स्थित युवा। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंदौली। जिला सेवायोजन कार्यालय चंदौली और द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई, चकिया के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 23 कंपनियों ने 696 बेरोजगार अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किए।
विज्ञापन

विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 24, टाटा मोटर्स ने 28, स्पार्क मिंडा ने 33, अंबर इंटरप्राइजेज ने 23, ब्लिंकिट ने 13, अशोक लीलैंड ने 18, फ्लिपकार्ट ने 44, ब्लेसन इंडिया ने 35, लान्ड्री मेटा ने 19, डॉ. रेड्डी ने 52, तिरुपति बालाजी ने 15, सेफ एक्सप्रेस ने 20, एडिको ने 21, महादेव हनुमत विजया प्राइवेट लिमिटेड ने 91, ई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 55, टीम प्लस ने 25, डिसेट्स ने 20, श्री श्याम मैन पावर ने 26, एमआरएफ ने 48, रैंडस्टेड इंडिया ने पांच, जेपी बीएमजी मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 46 और टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स ने 32 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया।
मेले में लगभग 1380 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी ओमजी गुप्ता ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक रोशन द्विवेदी ने किया। इस मौके पर सीओ अजीत चौहान, राजकीय आईटीआई रेवसा के प्रधानाचार्य अजय कुमार, मोहित श्रीवास्तव, अब्दुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें