फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से गुजरी 18 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरी 18 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

स्टेेशन पर सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए चल रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने का क्रम जारी है। रविवार को भी स्थानीय रेलवे स्टेशन से विभिन्न राज्यों में फंसे हजारों मजदूरों को लेकर 18 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजरी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर श्रमिक को भोजन और पानी मुहैया कराया गया। ट्रेनों के ठहराव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन के दौरान हजारों श्रमिक फंसे हुए हैं। इन श्रमिकों को गृह मंत्रालय के निर्देश पर घर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। रविवार को दिल्ली, बंगलोर, अहमदाबाद, हरियाणा, महाराष्ट,, तमिलनाडू के चेन्नई सेंट्रल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों से बिहार के दानापुर, पूर्णिया, कटिहार, बापूधाम, बरौनी, किशनगंज, गया, सहरसा, अरसिया, आरा, बक्सर सहित विभिन्न जिलों के लिए 1 8ट्रेनें स्थानीय स्टेशन से गुजरी। ट्रेनों के पहुंचने पर स्थानीय स्टेशन पर किसी यात्री को उतरने नहीं दिया गया। ट्रेनों के पहुंच कर रुकते ही आरपीएफ, जीआरपी ने सुरक्षा घेरा बना लिया। ट्रेनों में सिर्फ पानी भरा गया और साफ सफाई की गई। चालक और गार्ड बदले गए।इसके पूर्व वाणिज्य विभाग के सहयोग से आईआरसीटीसी ने यात्रियों को पानी का बोतल और फूड्स पैकेट वितरित किए। स्टेशन पर ट्रेनों के इंजन के चालक रूम, गार्ड बोगी आदि को सैनिटाइज किया गया। दिन भर श्रमक स्पेशल ट्रेनों के आवागमन का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें