फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के पहले सोमवारी बाजार में उमड़ी खरीदरों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली के पहले पड़ने वाले सोमवार को स्थानीय बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवारी बाजार के नाम से प्रसिद्ध जीटी रोड के किनारे पटरियों पर लगने वाले बाजार में सस्ते दर पर वस्तुएं मिलने की चाहत नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को खींच लाई। बाजार आए लोगों ने परिधानों के साथ जूते-चप्पल, गुझिया बनाने का यंत्र व अन्य वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। इससे बंदी का दिन होने के बावजूद बाजार ग्राहकों से भरा रहा।
विज्ञापन

वैसे तो प्रत्येक सोमवार को नगर में बंद दुकानों के सामने फुटपाथ पर बाजार लगता है पर इसमें ग्राहकों की उतनी भीड़ नहीं उमड़ती जितनी पर्वों के समय उमड़ती है। होली, दशहरा, ईद, बकरीद, दीपावली आदि त्योहारों के समय सोमवारी बाजार की रौनक देखते ही बनती है। होली के पहले पड़े सोमवार को दुकानें बंद रहने के कारण इस बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर देखी गई। इन दुकानों पर महिलाएं व बच्चे अपनी पसंद के कपड़े खरीद रहे थे। वहीं जूते-चप्पल की दुकानों पर भी इनकी भीड़ लगी रही। इसके अलावा गुझिया बनाने का सांचा बेचने वालों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। बाजार में सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इनमें सबसे ज्यादा संख्या ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं की देखी गई। कुल मिलाकर सोमवारी बाजार में दुकानें लगाने वालों के लिए सोमवार का दिन काफी मुफीद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें