फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने के लिए विधायक को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने के लिए सौंपा पत्रक
विज्ञापन


अभी पंचायत भवन में संचालित हो रहा है अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
कंदवा। बरहनी विकास खंड के चिरईगांव के ग्रामीणों ने सोमवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को पत्रक सौंप कर आयुर्वेदिक अस्पताल को राजकीय एलोपैथिक अस्पताल के नाम पर से खाली पड़ी जमीन पर बनवाने की मांग की है। अभी भवन के अभाव में आयुर्वेदिक अस्पताल पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि राजस्व विभाग से रिपोर्ट लेकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सैयदराजा विधायक से बताया कि गांव में एलोपैथिक अस्पताल के नाम पर आवंटित लगभग आठ बिस्वा जमीन काफी दिनों से खाली पड़ी है। वहीं पास में ही आयुर्वेदिक अस्पताल पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण के लिए कई बार धन का आवंटन हुआ लेकिन आयुर्वेदिक अस्पताल के नाम पर कोई जमीन न होने के कारण आया धन वापस चला जाता है। इससे आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि या तो एलोपैथिक अस्पताल के नाम पर खाली पड़ी जमीन पर एलोपैथिक अस्पताल बनाया जाए अथवा उस जमीन को आयुर्वेदिक अस्पताल के नाम कराया जाए। पत्रक सौंपने वालों में संत विलास सिंह, संतोष सिंह, मृत्युंजय सिंह, विरेंद्र सिंह, रमाकांत खरवार, जयप्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, वीरप्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें