रवि नगर स्थित शुभकामना पब्लिक स्कूल में अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से चल रहे चार दिवसीय रंग महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को पत्रकार स्व. कुमार अशोक की स्मृति में अखिल भारतीय बहुभाषीय नाट्य व लोक नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता रामगोपाल तिवारी व समाजसेवी विजय कपूर ने दीप जलाकर किया। इसमें विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों में पटना, बिहार से आई संस्था लक्ष्मी अपराजिता सेवा संस्था ने ‘बेटी बिहौ’ भोजपुरी नाटक प्रस्तुत किया। इसके पूर्व सुबह संस्था ने धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी कांप्लेक्स में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे की लत से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को सुधरने का संदेश दिया। नाटक की निर्देशिका वैधुबाला सिन्हा व कलाकारो में लक्ष्मी, प्रियदर्शिनी, अपराजिता, सोनाली, अंजली रहीं।
र्यक्रम के दौरान भोजपुरी फिल्म अभिनेता राजेश तोमर व भोजपुरी फिल्म के खलनायक बबलू रीमिक्स को सम्मानित किया गया। मंचीय प्रस्तुति मे संस्था ने बेटी बिहौ में दहेज प्रथा पर प्रहार किया गया। लेखक भिखारी ठाकुर के उपन्यास पर आधारित नाटक का निर्देशन बेधुबाला सिन्हा ने किया। नाटक में दीपक, आकाश, रौशन रोबिन, सोनू, लक्ष्मी, अभय सिंह, दिनेश झा, आसिफ, सोनाली वर्मा, प्रियंका सुमन, सिमरन, समीर, रिचा मेहता, सुहानी, अंजली ने अभिनय किया। कार्यक्रम में अशोक साहू, राजू अरोड़ा, निक्की गुप्ता, रोहित, शिखा, अंजू उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा. राजकुमार गुप्ता, संचालन संजय शर्मा व आभार व्यक्त विजय कुमार गुप्ता ने किया।