चंदौली। मुख्यालय स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें गत दिनों लखनऊ राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाराणसी मंडल का नेतृत्व करने वाले तीन गाइड व एक गाइडर को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डा. कृष्णलाल श्रीवास्तव ने गाइडों के प्रदर्शन सराहना की।
स्काउट-गाइड से विद्यार्थियों का जीवन अनुशासित होता है। इसके साथ ही वे आपात स्थिति में खुद की मदद करने के साथ ही दूसरों की मदद भी कर पाते हैं। दरअसल लखनऊ राजभवन में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में वाराणसी मंडल का नेतृत्व विद्यालय के छात्राओं द्वारा किया गया। इस उपलब्धि पर राज्यपाल रामनाईक ने विद्यालय की रोशनी विश्वकर्मा, कोमल रावत, विशाखा पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला संगठन गाइड अंजू भी उक्त कार्यक्रम का हिस्सा बनी और विद्यालय का नाम रोशन किया। इस दौरान डा. रामचंद्र शुक्ल, सत्यमूर्ति ओझा, वीरेंद्र सिंह, नीलम सिंह, सैयद अली अंसारी, फूलपत्ति देवी, अल्पना मिश्रा, शशि तिवारी रहीं। संचालन मंजू ने किया।