सकलडीहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय की पहल पर काशी विश्वानाथ मंदिर के न्यास विशाल सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को टीम ने कालेश्वर मंदिर व सरोवर की भूमि को चिह्नित किया। इस दौरान कई अवैध मकानों को मंदिर परिसर से बाहर करने का संकेत दिया।
मंदिर के सुंदरीकरण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष है। लंबे अंतराल से स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण को लेकर क्षेत्रीय जनता मांग उठा रहे थे। बुधवार को सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय और काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह देर रात को मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही 8 करोड़ से अधिक लागत से मंदिर की सुंदरीकरण की सांसद ने घोषणा किया। सीईओ विशाल सिंह के निर्देश पर विश्वनाथ मंदिर न्यास की तीन सदस्यी टीम नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी व राजस्व टीम के साथ मंदिर के भूमि का सीमांकन किया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक मकानों को हटाने का संकेत दिया। इस बाबत नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर की भूमि का सीमांकन किया गया है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक विभाग से प्यारेलाल, संजय मौर्य, सुभाष, विनिता मिश्रा,राकेश कुमार मौजूद रहे।