फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डा. एमपी भारती ने बुधवार को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग साढ़े तीन घंटे तक अस्पताल के कागजातों व विभागों को देख सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा. आरबी शरण ने उन्हें व्यवस्थाओं में अभाव की जानकारी दी। अचानक किए गए निरीक्षण से सीएचसी कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सकलडीहा सीएचसी का नीति आयोग के तहत चयन किया गया है। इसे लेकर शासन स्तर पर सकलडीहा सीएचसी को अपडेट किया जाना है ताकि अस्पताल में डिलेवरी की सुविधा के साथ आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को सभी सुविधा और चिकित्सकी व्यवस्था मुहैया हो सके। निरीक्षण के दौरान संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने अस्पताल में साफ सफाई को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। वहीं सीएचसी अधीक्षक ने डाक्टरों के रहने के लिये आवास, बैठने के लिए कक्ष, मिटिंग हाल, स्वीपर आदि कमियों की जानकारी दी। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने अस्पताल में बेहतर सुविधाएं प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डा. एलबी शर्मा, डा पूजा सिंह, डा बीके प्रसाद, अशोक कुमार, मनोज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें