फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निदान करने में सरकार फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की खेती व गृहस्थी चौपट करने पर तुली है। जनपद में बोआई के समय सहकारी समितियों से डीएपी गायब है। अधिकांश बीज केंद्रों पर ताला लटक रहे हैं। जहां खुले भी हैं वहां से बीज नहीं हैं। उक्त बातें सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन किसानों की समस्याओं का निदान नहीं कर पा रहा है। किसानों को जरूरत की चीजें समय पर उपलब्ध नहीं हैं। कहा कि राजकीय बीज भंडार सकलडीहा इटवां, कृषि रक्षा इकाई सकलडीहा व कई सहकारी समितियों पर किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। किसान बीज, खाद आदि के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सपा चुप नहीं बैठेगी। किसानों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर से संघर्ष किया जाएगा। कहा कि एक दिसम्बर को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी। जरूरी हुआ तो सहकारी समितियों, राजकीय बीज भंडारों व पीसीएफ केंद्रों पर तालाबंदी व धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें