फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर भाजपा की प्रतिबद्धता कायम है -डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता कायम है। समाज की भावना का ख्याल रखते हुए उचित समय से निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनभावना का ख्याल रखते हुए काम कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय रविवार को कैलाशपुरी में संगठन की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने अयोध्या में राम के स्टेच्यू निर्माण के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न सिर्फ लोकप्रिय मुख्यमंत्री है, बल्कि संत, गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। यदि जनभावना को समझते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की है तो उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे। मूर्ति पर आजम खां के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता स्वयं को आइटम गर्ल बताने से न चुके, ऐसे लोगों के बयान पर टिप्पणि उचित नहीं है। संतो के छह दिसंबर तक मंदिर निर्माण शुरू कराने की बात पर कहा कि भाजपा संतों का सम्मान करती है, लेकिन इसके साथ भाजपा संवैधानिक पद पर भी है। राम मंदिर भाजपा के लिए राजनीति नहीं बल्कि आस्था का विषय है। इसके पूर्व उन्होंने भाजपा के संगठन के पदाधिकारियों की गुप्त बैठक में लोक सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, संजय राय, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जिला विस्तारक आशीष मिश्र, नगर अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ चौहान, नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें