फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त, पांच ने वापस लिया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में शनिवार को काफी हो हल्ला के बाद नामांकन वापसी की प्रकिया पूरी हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डा उदय शंकर झा ने लिंग दोह कमेटी के निर्देशों का हवाला देते हुए तीन प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया। वहीं पांच प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। चुनाव में अब अध्यक्ष पद पर 11 में से छह प्रत्याशियों में टक्कर होगी। वहीं उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर चार- चार, पुस्तकालय मंत्री पर दो और कला संकाय पर तीन प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। 10 नवंबर को छात्र संघ का चुनाव है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी ने नोटरीकृत घोषणा पत्र में गलत शपथ प्रस्तुत करने पर अध्यक्ष पद के अजय सिंह यादव और उपाध्यक्ष पद के शिव कुमार मिश्रा का नामांकन खारिज कर दिया। वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर उम्र अधिक पाए जाने पर प्रत्याशी आनंद कुमार का पर्चा निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर अजय कुमार यादव, अति आनंद भारत, आशुतोश कुमार जायसवाल, ऋषिदेव यादव, नितिश कुमार यादव, विजय सिंह यादव के नामांकन वैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर राहुल विश्वकर्मा, रोहित तिवारी, शुभम गुप्ता, शुभम सिंह का पर्चा वैध घोषित किया गया। इसके अलावा महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार, निरंजन कुमार राय, कुमारी रौनक सिंह और यासीन असरफ चुनाव मैदान में हैं। पुस्तकालय मंत्री पद पर रवि प्रकाश मौर्य, शिवम सिंह, कला संकाय पद पर अंकित कुमार, प्रियांशु तिवारी और श्याम सिंह के बीच चुनावी रण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें