फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना श्री सर्वेश्वरी समूह का 5 18-52-39

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। स्थानीय चौराहा स्थित अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी द्वारा स्थापित श्री सर्वेश्वरी समूह का 58वां स्थानपा दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसके मौके पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष पूज्यपाद औघड़ गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन मेंसुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सुबह छह बजे पड़ाव आश्रम से प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें सैकड़ों वाहन शामिल थे। आश्रम से निकली प्रभातफेरी वाराणसी के मैदागिन, लहुराबीर, नदेसर, कचहरी, पांडेयपुर होते हुए अघोर टेकरी, सारनाथ तक गई। यहां संस्था के मंत्री डॉ0 एसपी सिंह ने अघोरेश्वर के चरण पादुका का पूजन कर सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रभातफेरी पुराना वरुणापुल, कज्जाकपुरा होते हुए पड़ाव आश्रम वापस पहुंची। आश्रम के प्रांगण में श्री सर्वेश्वरी ध्वजोत्तोलन किया गया। इसके बाद पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। कार्यक्रम के अगले चरण में साढ़े 11 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इफको के पूर्व प्रांत प्रबंधककेपी सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में यूनाइटेड नेशन एंड कामनवेल्थ यूके के टी एडवाइजर आईडी सिंह मुख्य अथिति रहे। अन्य वक्ताओं में साधू मगहिया राम, डॉ. एसपी सिंह, व्यवस्थापक हरिहर यादव, ज्ञानेंद्र, अनूप, शांतनु, अलोक, कौशल, डॉ. एके सिंह, डॉ. वीएन.द्विवेदी व डॉ. विजय प्रताप शामिल थे। वक्ताओं ने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के मूल उदेश्यों एवं लोकहितकारी सेवा कार्यकर्मो पर विस्तार से अपनी बातें रखीं। दोपहर में महाप्रसाद का वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, संचालन प्रचार मंत्री पारस नाथ यादव व मंगलाचरण ओमप्रकाश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें