पीडीडीयू नगर। रेल फ्रेट कारीडोर, रिंग रोड के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन को अधिग्रहित किए जाने से किसानों में आक्रोश है। विरोध में शुक्रवार को भी दुसरे दिन रेवसा (बरहुली) गांव के समीप किसान न्याय मोर्चा बैनर तले अनिश्चितकालीन सत्याग्रह किसानों ने जारी रखा। चेताया कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जमीन औने-पौने दामों पर हड़पना चाहती है।
किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र महेंद्र प्रसाद एडवोकेट ने कहा कि किसानों की उपजाऊ जमीन का बिना उचित मुआवजादिए सरकार हड़पना चाहती है। किसान पूरा नहीं होने देगा। इसके लिए आर-पार की लड़ने के लिए किसान तैयार है। संरक्षक इस्तेखार भाई ने कहा कि रिंग रोड ,फ्रेट कॉरिडोर व गेल कंपनी के लिए सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहित की जा रही है लेकिन सरकार की तानाशाही रवैया के कारण किसानों को उसका उचित मुआवजा नहीं दे रही है। ओने पौने दाम में जबरजस्ती अधिग्रहित की जा रही है। लेकिन किसान जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा एक कदम पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेश महामंत्री इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि किसानों की जमीन किसानों के मर्जी के बिना अधिग्रहित की जाती है तो किसान जान देने के लिए भी तैयार है। इस मौके पर विक्की प्रधान, संतोष यादव, शमीम मिल्की, कृष्ण कांत यादव, गोवर्धन यादव, मोहन सिंह, सिंटू यादव, अजय गौड़ ,मोराहु गोंड़, मोहन रसिया, त्रिभुवन, संजय, अंतू यादव, जितेंद्र प्रसाद, राकेश यादव, दुलारे बिंद, कमलेश गोंड चंदन यादव, राकेश यादव, अमित यादव, सुनील, राजा राम ,मनोज यादव, दिलीप यादव, लालबरत, मोनू, सिधारी, मेवालाल मौजूद रहे।