फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनचौपाल में ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धानापुर। विकासखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को ग्राम संपर्क अभियान के तहत जनचौपाल लगाई गई। अमादपुर, मिश्रपुरा, पगहीं, कुसुम्ही, ओदरा के ग्रामीणों ने शौचालय, आवास, राशनकार्ड सहित अन्य योजना में हो रही फर्जीवाड़े से अवगत कराया साथ ही सड़क, नाली सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें विधायक सुुशील सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लोगों से अवगत कराया और समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की है। टायलेट, पीएम आवास, राशन कार्ड लाभार्थियों तक मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि जो भी दिक्कतें हो उससे अवगत कराएं उसे पूरा कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा एससी/एसटी एक्ट से डरने की जरूरत नहीं है भाजपा के सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। सरकार हर पहलू पर विचार कर कार्रवाई करेगी। इस दौरान अजय सिंह, सुजीत जायसवाल, कमलाकांत मिश्रा, बृजेश सिंह, गुड्डू सिंह, मृत्युंजय सिंह, अन्नू सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें