फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेठ के अभद्रता के विरोध में ट्रैक मेंटनरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में वरीय अनुभाग अभियंता पाथ वे नार्थ में कार्यरत ट्रैक मैनों ने सोमवार को डाउन हंप स्थित कार्यालय के पास मेठ और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मेठ अक्सर ट्रैकमैनों के साथ मारपीट करते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं। इसकी शिकायत एईएन, डीईएन, सीनियर डीईएन कोर्ड के साथ डीआरएम से भी की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि मामले की जांच कराकर मेठ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यहां मेठ लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं। हम लोगों की हाजिरी एवं कार्य इन्हीं की देख रेख में होता है। हम लोग पूरी इमानदारी से यहां काम करते हैं। मेठ यहीं के स्थायी निवासी हैं। ऐसे में आए दिन कार्य के दौरान मेठ हमें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कतरे हैं और गाली गलौज करते हैं। आरोप लगाया कि हम लोगों को हार्ड एवं रिस्क एलाउंस के रूप में 27 सौ रुपये मिलते हैं। मेठ उसमें से आधा की मांग करते हैं और पैसे न देने पर काम कम दिखाकर चार्ज शीट देने और स्थानांतरण करने की धमकी देते हैं। इसकी शिकायत एसएसई को लिखित रूप से की तो उन्होंने एईएन प्रथम को लिख कर देने का कहा। इसकी शिकायत एईएन, डीईएन और सीनियर डीईएन कोर्ड को दी गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मेठ के कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अनंत कुमार, नंदलाल, अर्जुन कुमार, वृंदावन चौधरी, अरूण कुमार, रामअवध यादव, सुनील कुमार, राकेश, संजय कुमार, पवन कुमार चौरसिया, रमेश चंद मीना, शशि कुमार, दिनेश यादव, पवन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें