फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख 90 हजार पौधो का होगा रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। मुख्यमंत्री सामूदायिक वानिकी योजना के तहत 15 अगस्त को जिले में वन विभाग के साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से 30 लाख 90 हजार पौधो का एक साथ एक ही दिन में रोपण किया जाएगा। पौधों की आपूर्ति के लिए वन विभाग के नर्सरियों में साढ़े 15 लाख पौधे मौजूद है। शेष पौधों को सुल्तानपुर एवं निजी नर्सरियों से खरीदा जाएगा। वन विभाग की अगुवाई में होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

काशी वन्य जीव प्रभाग के नौ रेंजो में स्थित वन भूमि के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों में स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले पौधरोपण की हर घंटे की रिपोर्ट आन लाईन जिलाधिकारी कार्यालय को देने के आदेश से विभागों में हलचल मची हुई है। उपजिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव के अनुसार विभागीय पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया जा चुका है तथा स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ पौधरोपण की रणनीति बनाई जा चुकी है। उधर दूसरी तरफ मंडी समिति मंडियों में किसानों को 5-5 पौधों का निशुल्क वितरण करेगी। जिसके लिए समिति वन विभाग के साथ ही निजी नर्सरियों से पौधे खरीदने की कवायद आरंभ कर चुकी है। मण्डी समिति ने जिले में 10 हजार पौधो का बाटंने की योजना बनाई है। चंदौली जनपद के मण्डी परिषद के सचिव नन्दलाल पाठक के अनुसार वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए मंडी समिति मण्डियों में किसानो को 5-5 पौधो का वितरण खरीद कर करेगी। वितरित पौधो के रोपण को भी समिति सुनिश्चित करेगी। चकिया मण्डी समिति के प्रभारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि चकिया, नौगढ़, शहाबगंज क्षेत्र के ढाई हजार किसानों को पौधे वितरित करने की योजना मण्डी समिति द्वारा बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें