फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां पहुंची अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों सहित स्कूलों व निजी प्रतिष्ठानों पर रंग रोगन व झंडोत्तोलन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस अवसर पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को स्कूलों छात्र-छात्राएं अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ये छात्र- छात्राएं देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करेंगे। राष्ट्रीय त्यौहार से जुड़ी सामग्रियों को बेचने वालों की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन

बाजार में किताब-कापियां बेचने वालों के साथ जीटी रोड के किनारे सजाई गई कई अस्थाई दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज, बैज, टोपियां, लोगों आदि की बिक्री जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को इन दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। देर शाम तक लोग यहां से मनचाहा आकार के झंडे व अन्य सामग्री खरीदते रहे। वहीं विद्यालय संचालकों ने भी तिरंगा सहित फूल- माला, मिठाई आदि के आर्डर दे दिए हैं। स्कूलों में झंडारोहण के बाद प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए स्टेज, साऊंड, प्रकाश आदि की व्यवस्था तेजी से चल रही है। राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए छात्र- छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। कुल मिलाकर बाजार की स्थिति देखने से ही स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों का सहज अंदाजा लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें