फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मियों को हुआ समापक भुगतान

विज्ञापन
समापक भुगतान
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल से जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में समापक भुगतान किया गया। मुख्य अतिथि डीआरएम पंकज सक्सेना ने 49 सेवा निवृत्त, मृतक कर्मचारियों आश्रितों को 12 करोड़ 70 लाख 22 हजार 466 रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर किया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने कहा कि लंबे समय तक साथ रहने के बाद बिछुड़ना अखड़ता है लेकिन यह प्रकृति का नियम है। इतने दिनों तक रेलवे की सेवा करने वाले कर्मचारियों के अनुभव से नए लोगों को सीख लेनी चाहिए। इसके पूर्व चिकित्सकों की टीम ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस मौकेे पर एडीआरएम एसके वर्मा, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक शशिकांत मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके दूबे रहे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक प्रबंधक चंद्रशेखर आजाद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें