फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहनी पीएचसी की बदलेगी सूरत, बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के शीघ्र कायाकल्प होने की उम्मीद बढ़ गई है। अस्पताल की सूरत बदलने के साथ ही मरीजों के इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। स्वास्थ्य कर्मियों का परिचय पत्र भी गले में लटकाना होगा ताकि पता चल सके कि कौन कर्मचारी हैं। योजना को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से सोमवार को वाराणसी मंडल व जिला मुख्यालय से पीएचसी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। वाराणसी मंडल से आए तनवीर सिद्दीकी व विमला कुमारी सिंह ने निरीक्षण के दौरान बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य कर्मियों का परिचय पत्र बनेगा । यही नहीं, अब स्वास्थ्य कर्मियों एवं मरीजों की भी हेपेटाइटिस सहित अन्य बीमारियों की जांच होगी और अस्पताल में कूड़े के निस्तारण की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए दो मीटर गहरा व दो मीटर चौड़ा गड्ढा खोदवाया जाएगा। अस्पताल पर आने वाले टीबी के मरीजों के बलगम के जांच की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कहा कि केंद्र में व्याप्त कमियों को दूर करने का प्रयास जारी है। प्रदेश सरकार का निर्देश है कि सभी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हो। इसके लिए निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी ।जल्द ही अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं सुलभ हो जाएंगी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डा. रितेश कुमार, डा. गौरव नंदन, डा. एसपी त्यागी, सूर्यप्रकाश, रोशन अली, सुदामा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें