फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों संग कानून व्यवस्था की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास और जनपद के नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों संग विकास कार्यक्रमों और कानून व्यवस्था पर चर्चा की। सीएम की मंशा से अवगत कराते हुए साफ किया कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन सुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल पर पड़े प्रार्थना पत्रों का प्रतिदिन निस्तारण करने और तालाब, चकरोड आदि सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने मुख्यालय पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के प्रगति की जानकारी लेते हुए सेतु निगम के अधिकारियों को रात्रि में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने का निर्देश दिया। ताकि मार्ग पर आवागमन बाधित न हो। जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोद लिए गांवों का माह में दो बार स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराएं। प्रमुख सचिव ने पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था की जानकारी ली। कहा कि ओवर लोडिंग और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। सीएमओ को निर्देश दिया कि चिकित्सकों की टीम गठित कर सप्ताह में दो दिन गांवों के आंगनबाड़ी, पंचायत भवन पर बैठकर गरीबों के स्वास्थ्य की जांच कराएं। नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण और आयरन की गोली वितरित करने की भी बात कही। अधिशासी अभियंता विद्युत को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया। कहा कि जहां पोल और तार मरम्मत योग्य हों उनकी मरम्मत कराएं। अंत में प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के तहत बन रहीं सड़कों की जांच उपजिलाधिकारियों द्वारा कराने के लिए डीएम को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीएम हेमंत कुमार, एसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम बच्चालाल, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


चंदौली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत तीन स्वयं सहायता समूहों को सवारी वाहन की चाबी प्रदान की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को बेहतर करते हुए स्वंय सहायता समूहों के सदस्यों के लिए एक सतत आजीविका का विकल्प तैयार करना है। स्वंय सहायता समूह से आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना को प्रदेश के 24 जनपदों में चलाई जा रही है। कहा कि समूह के सदस्यों में से ही वह महिला चयनित की जाएगी जो योजना के तहत वाहन हेतु ऋण लेने की इच्छुक हो। चयनित सदस्य द्वारा वाहन खरीद हेतु ऋण मांग के आधार पर सीआईएफ मद से अधिकतम 6 लाख 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान धानापुर ब्लाक की बदायी देवी, गुलाबी देवी और किरन देवी को चार पहिया वाहन की चाबी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें