सकलडीहा। पाकिस्तान द्वारा अकारण गोलाबारी किए जान से चंदौली का लाल चंदन शहीद हो गया। इसके विरोध में बुधवार को सकलडीहा पीजी कालेज के छात्रों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पुतला दहन किया। अंत में छात्र नेताओं ने शहीद चंदन को श्रद्धांजली देते हुए जवान के परिवार को पचास लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिलाने की मांग की।
बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर नदेसर गांव निवासी सत्यप्रकाश राय का पुत्र चंदन राय (26) जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात था। पिछले दिनों पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हो गया। घटना के बाद जनपद के युवा और छात्रों में काफी आक्रोश है। बुधवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री का पूतला फूंक विरोध जताया। इस दौरान छात्र नेताओं ने शहीद के परिवार को पच्चास लाख की आर्थिक सहायता व पाकिस्तान का मुहतोड़ जबाब देने की मांग उठाया। इस मौके पर रुक्साद अंसारी ,धनंजय यादव, पुत्तुल, तौफिर आलम, संदीप कुमार, गनेश गुप्ता, सतेन्द्र यादव, अमित जायसवाल, विपिन यादव, सुशील चैरसिया आदि मौजूद रहे।