चहनिया। कस्बा स्थित जल निगम टंकी से एक सप्ताह से अधिक समय पेयजल की आपूर्ति बाधित है। जिससे कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई पर अधिकारियों से कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
स्थानीय बाजार स्थित जल निगम की टंकी से बाजार सहित रमौली, हिनौता, लछमनगढ, रानेपुर, राधे के मडई, बंधवापर आदि दर्जनों गावों में पीने का पानी आपूर्ति की जाती है। लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय हो गया पेयजल की आपूर्ति ठप हैं। जिससे बाजार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पानी के लिए दिक्कत हो रही है। यहां तक की प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र पर आने वाले लोगों को भी पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीणों नेे चेताया कि हैं कि पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरेंगे। इस संबंध में जल निगम के एक्सीइएन राजेश गुप्ता ने बताया कि पेयजल की समस्या को बहाल करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया हैं और जल्द ही पेयजल की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।