फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपेन जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में इंटर कालेज मोदीनगर पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से नगर के इंटरमीडिए कालेज मोदीनगर में आयोजित द्वितीय ओपेन जिला ताइक्वांडो में 18 गोल्ड, 10 सिल्वर और आठ कांस्य पदक के साथ इंटर कालेज मोदीनगर पहले स्थान पर रहा। इस तरह 10 गोल्ड, छह सिल्वर और पांच कांस्य पदक के साथ लोको ताइक्वांडो क्लब द्वितीय और छह गोल्ड, आठ सिल्वर और 15 कांस्य पदक के साथ केरला पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।इसके प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ.डीपी सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय, राजू थामस आदि ने गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जेपी सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस मौके पर भारत स्काउट गाइड के सचिव संतोष तिवारी, महेन्द्र कुमार, राकेश सिंह, संतोष पांडेय, हेमंत गुप्ता, प्रदीप कुमार, विनय वर्मा, महेन्द्र पटेल, अमित मिश्र, आजाद हुसैन, दिलीप गुप्ता, अंजू देव, रिजवाना, अमन, दिलीप यादव, जगदीश यादव, अवधेश राय आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल प्रबंधक ओम प्रकाश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें