मुगलसराय । समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को नगर स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैैैठक करने के बाद एलबीएस पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी छात्रसभा की ओर से सुदर्शन यादव को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है । इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर छात्रसंघ चुनाव में एकजुटता दिखाने का आह्वान किया ।
समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि यह लड़ाई बड़ी है इसलिए इसे बड़ी ही गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। कहा कि ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बनती है कि आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता का परिचय दें । कहा कि पूरे प्रदेश में अब 15 महाविद्यालयों और दो विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनाव हो चुके हैं जिसमें 14 महाविद्यालयों में समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारी हैं। छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सिंह स्वर्णकार ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान यादवेश यादव, संदीप बरनवाल, सत्येन्द्र यादव, राहुल पहलवान, आलोक यादव, शिवम यादव, महेन्द्र माही, प्रदीप यादव, धीरज यादव आदि मौजूद रहे । संचालन इमरान खां रिंकू ने किया ।