फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होगा विंध्याचल और मैहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। नवरात्र पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर सात और मैहर रेलवे स्टेशन पर पांच जोड़ी ट्रेनों को अस्थाई ठहराव दिया गया है। ये ट्रेनें 30 सितंबर तक दोनों स्टेशनों पर दो मिनट रुकेंगी। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में जोगबनी आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस, पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, गुवाहाटी लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस वाया बरौनी, गुवाहाटी लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस वाया भागलपुर, पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनल लोकमान्य सुपरफास्ट एक्सप्रेस और हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस हैं। इसी प्रकार मैहर रुकने वाली ट्रेनों में हावड़ा छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई मेल, दानापुर बंगलुरू कैँट संघमित्रा एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, दानापुर पुणे एक्सप्रेस और हावड़ा इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस हैं। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद ने बताया कि नवरात्र में विंध्याचल और मैहर जाने वाले दर्शनार्थियों की संख्या लाखों में होती है। उनके लिए ट्रेन की यात्रा सर्वाधिक सुगम होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के 30 सितंबर तक ठहराव की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें