फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

धानापुर। कस्बा स्थित शहीद पार्क में बुधवार को शहीद स्मारक समिति अध्यक्ष डा. हवलदार सिंह के नेतृत्व में अगस्त क्रांति के शहीदों को याद में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में उनके संघर्षों को याद किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. हवलदार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के आह्वान पर नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया। फलस्वरूप पूरे देश में अंग्रजी शासन के खिलाफ आंदोलन हुआ, जिसमें धानापुर महाइच के वीर सपूतों ने भी चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया था और अपने प्राणों की आहुति दी थी। गोष्ठी में डा. नरेंद्र देव शर्मा, लालचंद सिंह, कमलाकांत मिश्र, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ भाजयुमो के कार्यकताओं ने बुधवार को अगस्त क्रांति के शहीदों की याद में स्वच्छता अभियान के तहत शहीद स्मारक पर साफ सफाई किया। इसके पश्चात गोष्ठी का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अमित सिंह, आशीष रघुवंशी, राजेश विश्वकर्मा, संदीप सिंह, विमल दादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें