पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार धीरे धीरे बढ़ रही है। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक बालक सहित 17 नए संक्रमित मिले जबकि 47 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले मे एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 225 हो गई। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
जिले में कोरोना की रफ्तार थमी है लेकिन अब ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से नहीं बढ़ रही है। नए संक्रमितों और ठीक होने वालों का फासला दोगुना से तीन गुना तक ही है। बुधवार को मिली रिपोर्ट में एक बालक, दो महिला और 14 पुरुष सहित कुल 17 नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में तीन चहनिया के, छह चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के और एक नगरीय इलाके के, तीन नियामताबाद के, तीन पीडीडीयू नगर के,एक शहाबगंज के रहने वाले हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में बुधवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 4098 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 47 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16027 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 225 है जबकि 15474 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।