पीडीडीयू नगर। जिले में मंगलवार को छह पुलिसकर्मियों के साथ 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं 30 लोगों ने संक्रमण को मात दी और अस्पताल से छुट्टी पाकर घर पहुंचे।
मंगलवार की रात मिली रिपोर्ट में संक्रमित 17 लोगों में 5 महिलाएं, एक बालक और 11 पुरुष हैं। इनमें से एक महाराष्ट्र से आया है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों एक रेलकर्मी, एक सीआरपीएफ जवान, एक एनडीआरएफ का जवान, छह पुलिसकर्मी, एक प्राईवेट कंपानी का कर्मी, दो छात्र हैं। संक्रमित जिले के चकिया नगर के छह और ग्रामीण क्षेत्र से एक, नियामताबाद के तीन, पीडीडीयू नगर के सात लोग हैं। इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। दूसरी तरफ 30 लोगो के संक्रमण मुक्त होने पर कोविड एल वन फैसिलिटी सेंटर से छुट्टी दी गई। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 996 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 292 है जबकि 695 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 9 लोगों की मृत्यु हो चूकी है।
02. जांच के लिया गया 686 लोगों का सैंपल
चंदौली। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्कता संग तेजी ला दी है।जनपद में कोराना संक्रमण की जाचं के लिए जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल व चकिया के जिला अस्पताल में संदिग्धों की जांच आईसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को 686लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद व बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग व सैंपलिंग के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। मंगलवार को कुल 686 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें चंदौली 63,चकिया 16, वैन से 52, एंटी जेन किट499 और नौगढ़ 56 लोगों के सैंपल शामिल है।