फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में 17 जोड़ों ने एक दूसरे का थामा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा(चंदौली) । स्थानीय नेशनल इंटर कालेज परिसर मे शुक्रवार को सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरहनी ब्लॉक के 17 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में वर माला डालकर अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। इस दौरान उपस्थित सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने वर-वधू के मंगल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद विधि विधान से 17 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सरकार गरीब कन्या के विवाह के लिए 51 हजार रुपया देती है।
उन्होंने सरकार द्वारा गरीब परिवार की लड़कियों की शादी की पहल को पुनीत कार्य बताया । शादी के नये जोड़ो को अभिभावक के तौर पर अपना आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की । इस अवसर पर बीडीओ महेंद्र प्रताप चौबे ,समाज कल्याण अधिकारी माधवेंद्र कुमार मौर्या, प्रमुख पति महेंद्र सिंह ,पूर्व प्रधान दुखहण राय ,मृत्युंजय सिंह दीपू, सोनू सिंह, गुड्डू पांडेय सहित ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें