फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में डटे रहे सपा-बसपा और रालोद के कार्यकर्ता

Thu, 09 May 2019 10:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा कस्बा स्थित इंटर कालेज के मैदान पर सपा-बसपा और रालोद की संयुक्त चुनावी रैली में बुधवार को इस चिलचिलाती धूप में अपने नेेताओं का संबोधन सुनने के लिए सपा-बसपा और रोलाद के कार्यकर्ता डटे रहे। सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर नेता गदगद दिखे। सपा अध्यक्ष अखिलेेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के आने से पहले कार्यकर्ता नारे लगाते हुए ढोल नगाढ़ों की थाप पर नाचते सभा स्थल पर पहुुंचे।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के हेलीकाप्टर से उतरते और मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंच गए। यह देखकर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल और कमांडों ने मोर्चा संभाला और सभी को डी एरिया से बाहर किया। एक युवक सपा का झंडा लेकर टेंट के उपर चढ़ गया। सपा अध्यक्ष के संबोधन के दौरान सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं के जोश और शोरगुल सुनकर उन्हें रोका और चुप रहने के लिए कहा। उन्होंने डॉ. संजय चौहान के जीत की हामी भी भरवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें