चुनावी निगरानी के लिए टीम गठित
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। जनपद में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। चुनाव संबंधित तैयारियों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती के बाद चुनावी की निगरानियों के लिए डीएम ने बुधवार को वीडियो निगरानी टीम का गठन किया है। साथ ही लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने का निर्देश जारी किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह ने वीडियो निगरानी टीम गठित कर दी है। विधान सभा वार दो-दो निगरानी टीम गठित की गई है। इसमें मुगलसराय विधानसभा में विकास खंड स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी धानापुर के कालिका प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी के शशिकांत पांडेय, सकलडीहा विधानसभा में स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी शहाबगंज विकास खंड के अमर सिंह व सहायक विकास अधिकारी नियामताबाद के चंदन यादव, सैयदराजा विधानसभा में स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी चहनियां विकास खंड के राकेश प्रताप सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी नियामताबाद आईएसबी के रामनाथ प्रसाद एवं चकिया विधानसभा में स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी चकिया व सहायक विकास अधिकारी धानापुर विकास खंड के श्यामलाल यादव का गठन किया गया है। यह टीम लोक सभा चुनाव के दौरान किसी भी घटनाओं, जनसभाओं, रैलियों, मीटिंग, नुक्कड़ नाटक सभाओं में निगाह रखेंगी। नियुक्त टीम के सदस्यों निर्देश दिया है कि अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें। साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में अभी से लग जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।