फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए से मांगा अनुदेशकों ने बकाया मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बीएसए भोलेंद्र प्रताप से मिला। इसमें अनुदेशकों ने बकाया मानदेय सहित कई समस्याओं को रखा और उसके निदान की मांग किया। वहीं अपर प्रमुख सचिव बेसिक के नाम संबोधित मांग-पत्र सौंपा ।
विज्ञापन

इस दौरान वाराणसी मंडल अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि बीते मार्च 2017 में मानदेय प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों मानदेय 17 हजार रुपये निर्धारित किए जाने के बावजूद भी उसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। इससे अनुदेशकों को आर्थिक क्षति हो रही है। इसके अलावा अनुदेशकों ने दो माह के बकाए मानदेय को भी अविलंब जारी किए जाए। मानदेय रुकने के कारण अनुदेशकों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। वहीं बढ़े मानदेय का लाभ नहीं मिलने से अनुदेशकों में हताशा के साथ निराशा है। इस दौरान मयंक सिंह, अमित सिंह, बलवंत सिंघानिया, मनोज कुमार सिंह, अरविंद यादव, राकेश कुमार, रविंद्र सिंह,सत्यनारायण प्रसाद, अमरनाथ राय, ज्ञान प्रकाश, कैलाश, धर्मेंद्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें