ाचकिया। विकास खण्ड के गरला गांव के ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर ई-पॉस मशीन खराब होने से राशन न मिलने की शिकायत की तथा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ई-पॉस मशीन का नेटवर्क काम न करने के कारण गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने पुरानी मैनुअल व्यवस्था से राशन वितरण कराने की मांग की। इस पर उपजिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव ने पूर्ति निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वाले में रामचंद्र, लोकनाथ, रामप्यारे, धनेश, गोविंद पाल, महराजी, रामराज, सरोज, महेन्द्र, जगवंती रहे। ब्यूरो
शिकारगंज। क्षेत्र के चंद्रप्रभा रेंज के अंतर्गत गनेशपुर की पहाड़ी में अवैध तरीके से पत्थर खनन कर रहे 15 लोगों के विरुद्ध कोतवाली में वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया। चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडेय के अनुसार गनेशपुर पहाड़ी में अवैध तरीके से लगातार पत्थर खनन करने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार की सुबह गश्त के दौरान वन कर्मियों ने पत्थर खनन में संलिप्त 15 लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कोतवाली में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने राममोहन, पंकज, जंगली, मेटी, दीना, सुरेश, सुन्दर, भाईलाल, बनवारी, घूरे यादव, छोटू, जमुना, पप्पू, सोहन, पिंटू के विरुद्ध वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो