फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा किसानों को नहीं होगी मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। किसान न्याय मोर्चा के बैनरतले रेवसां (बरहुली) गांव में प्रस्तावित रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा मिलने से नाराज होकर एक पखवारे से धरने पर बैठे किसानों ने रविवार को सभा की। सभा के बाद मांगों से संबंधित पत्रक डीएम के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे तहसीलदार सदर को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। किसानों ने कहा कि कम मुआवजा मंजूर नहीं।
विज्ञापन

सभा में किसान न्याय मोर्चा के संयोजक महेंद्र यादव ने कहा कि सरकार मनमानी तरीके से किसानों की जमीन अधिग्रहित कर रही है। वर्ष 2013 के प्रावधान के अनुसार जमीन अधिग्रहण नहीं की गई तो किसान आंदोलन करेंगे। संरक्षक इश्तेखार अहमद ने कहा कि नेशनल हाइवे पर जिस भूमि का मुआवजा 32 लाख रुपये प्रति बिस्वा दे रही है। उसी भूमि का मुआवजा वर्तमान में 25 हजार रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से दिया जा रहा है। यही नहीं जिस भूमि पर बाउंड्रीवाल और मकान बना है, उसे भी कृषि भूमि मानकर मुआवजा दिया जा रहा है। इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान किसान नेता केदार यादव ने भी विचार व्यक्त किया। चेतावनी दी कि यदि उचित मुआवजा दिए बिना रिंग रोड की भूमि पर काम शुरू किया गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। सभा के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे तहसीलदार सदर फूलचंद यादव को पत्रक सौंपा। सभा में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री इंद्रजीत शर्मा, विक्की प्रधान, निरंजन यादव ,डॉ. उमाशंकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र यादव, मोहन रसिया, अजय राय, संतोष यादव, कृष्णकांत यादव, कमलेश गोंड़ , डॉ. स्वामीनाथ यादव, रमेश तिवारी, गोवर्धन यादव ,रामनाथ, अंबिका तिवारी, डॉ. प्यारेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें