पीडीडीयू नगर। भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार योगीराज, मुरली मनोहर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को धूम धाम से मनाया गया। पुलिस कोतवाली, थाने, मंदिरों, मठों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। यहां आधी रात को श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही लोगों ने खूब जयकारे लगाए। पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों पर दिन भर घंट घड़ियाल बजते रहे वहीं भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान जगह जगह मेला लगा।
नगर में वैसे तो घरों में रविवार को भी जन्माष्टमी मनाई गई लेकिन उदया तिथि से अष्टमी सोमवार को होने की वजह से कोतवाली, मंदिरों में आज जन्मोत्सव मनाया गया। नगर के लाठ नंबर दो में रवि चौहान ने जन्माष्टमी की झांकी के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। यहां मेला भी लगा रहा। इसी तरह गौरिया मठ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई और परंपरागत तरीके से पूजन अर्चन किया गया। मुगलसराय कोतवाली, अलीनगर कोतवाली में आकर्षक जन्माष्टमी की झांकी सजाई गई और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसी तरह नगर के अलीनगर, अमोघपुर, मुगलचक, इस्टर्न बाजार, गल्ला मंडी, धर्मशाला रोड, मैनाताली, चंदासी, कैलाशपुरी, रविनगर काली मंदिर, न्यू महाल, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, मानसनगर, आरपीएफ कालोनी सहित अन्य कालोनियों में आकर्षक ढंग से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। चकिया/शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों तथा घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के झांकियों की धूम रही। आधी रात को घंटे, घड़ियाल बजाकर जन्मोत्सव की खुशी मनाई गई। चकिया कोतवाली स्थित मंदिर में रविवार को जन्माष्टमी की झांकी सजाई गई। आधी रात को पटाखे फोड़कर भगवान के जन्म का उत्सव मनाया गया। शिकारगंज क्षेत्र के जागेश्वरनाथ धाम परिसर, अमरा दक्षिणी मंदिर, हिनौती दक्षिणी गांव में स्थित मंदिर पर जन्माष्टमी की झाकी सजाई गई। चकिया नगर के तिलौरी हनुमान मंदिर, निर्भयदास हनुमान मंदिर, सहदुल्लापुर हनुमान मंदिर, नगर के हनुमान मंदिर, पूर्वी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, कालिका धाम कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर, भराने टोला स्थित मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजाई गई तथा भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया। धानापुर संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित पूरे ग्रामीण इलाकों में श्रकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। इलाके में जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई और आधी रात को श्री कृष्ण गोविंद, हरे मुरारी, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर लोंगो को जन्माष्टमी की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, अन्नू सिंह, ग्राम प्रधान विकास राजभर, राकेश सिंह, अजय सिंह, जयप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
भजनों
दुलहीपुर। क्षेत्र केे बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित संगीत संध्या में सांस्कृतिक संस्था सुर सरिता के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी से मन मोहा। कार्यक्रम रवि कुमार,अशोक सिद्धार्थ केसरवानी,सरिता सेठ, सुषमा भारद्वाज ने गीतों से मनमोहा। संचालन अनिल कुमार सेठ ने और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम आयोजक एमएल श्रीवास्तव ने की।