फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का धरना 119वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। गेल कंपनी द्वारा भूमि अधिग्रहण के विरोध में महगांव गांव में किसानों का चल रहा धरना- प्रदर्शन 119वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। चेतावनी दी कि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

माले के जिला सचिव शशीकांत सिंह कुशवाहा ने कहा कि गेल कंपनी किसानों के साथ धोखा कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान नेता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि किसानों को कंपनी सर्किल रेट पर मुआवजा दे रही है जबकि जमीन का बैनामा बाजार मूल्य पर किया है। उसी हिसाब से स्टांप का भुगतान भी हुआ है लेकिन कंपनी के लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। चेताया कि उचित मुआवजा मिलने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध करने वालों में पूर्व प्रधान रामचंद्र यादव, राकेश चौहान, शिवमूरत चौरसिया, प्रमोद मौर्य, महेंद्र यादव, राजेश्वर यादव, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें