सकलडीहा। असम में भारी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ उठाए गए केंद्र सरकार के कदम को गुरूवार को युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सही ठहराते हुए पश्चिम बंगाल सरकार और विपक्ष के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि वोट की राजनीति को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम और विपक्ष के नेता देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। इतनी बड़ी तादात में बंग्लादेशियों की घुसपैठ चिंता का विषय है। उन्होंने देश की सुरक्षा के खिलाफ राजनीति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर शैलेंद्र पांडेय, आशीष जायसवाल, मुरली पांडेय, सीमा मिश्रा, आशुतोष सिंह, दुर्गेश सिंह, सुरेश यादव मौजूद रहे।