फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसए से आए छात्र जैपुरिया स्कूल्स में भारतीय संस्कृति से हुए रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस में शुक्रवार को यूएसए से भारत यात्रा पर निकले प्रवासीय अमेरिकन बच्चों का आगमन हुआ। दोनों विद्यालयों के बच्चों ने एक दूसरे से अपने विचारों व अपनी संस्कृति को सांझा किया एवं प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा को शांत किया। प्रवासी बच्चों ने जैपुरिया स्कूल की प्रबंध व्यवस्था की प्रशंसा की और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का विद्यालय बताया। प्रवासी अमेरिकन बच्चों और विद्यालय के बच्चों के बीच अंडर फोर्टीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। मैच दोनों टीमों के बीच टाई हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यूएसए के प्रवासीय छात्रों एवं जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बच्चों के बीच वैचारिक गोष्ठी एवं भारतीय संस्कृति व हिन्दी भाषा के उत्थान का बीजारोपण करना रहा। विद्यालय प्रांगण में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि यूएसए के प्रवासीय छात्र एवं विशिष्ट अतिथि युवा नाट्य निदेशक सुमित श्रीवास्तव का विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न, पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए तुलसी वेदी पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात यूएसए की संस्था हिन्दी यूएसए से आए छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई। विद्यालय के बच्चों ने ‘ऐ मेरे परमात्मा‘ समूह गान एवं ‘कालबेलिया‘ लोकनृत्य प्रस्तुत किया वहीं प्रवासी बच्चों ने ‘समूह गान‘, ‘हिन्दी भाषा कविता‘ मिस रिया मोहे रंग दे लाल ‘कथक‘, ‘लागा चुनरी में दाग‘, निखिल ‘न सीखा मैनें जीना‘ गान ‘वंदे मातरम्‘ गीत नृत्य, मिस मानसी भरत नाटयम् एवं तबले की सुमधुर थाप द्वारा सभी को मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन राशि बहल और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें