फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के नुमाइंदे किसानों का कर रहे है उत्पीड़न: पूर्व सांसद

विज्ञापन
किया विरोध
विज्ञापन

विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के नेवादा गाव के पास भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विभिन्न मांगों के समर्थन में आयोजित धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने धरने को समर्थन दिया। कहा कि आज जनप्रतिनिधि व अधिकारी दोनों किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग के एमडी जनपद में बिजली कटौती की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि नरवन क्षेत्र के किसानों के खेतों की फसल सूख रही है और नहरों से पानी नहीं है। जबकि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। । कहा कि पूर्व की सपा सरकार के द्वारा अदसङ में कर्मनाशा नदी पर 45 करोड़ की लागत से 50 क्यूसेक एवं चारी में 36 करोड़ की लागत से 50 क्यूसेक छमता की पंप कैनाल का निर्माणाधीन है। दोनों पंप कैनालों के लिए पम्प मोटर मशीन सहित सभी सामान उपलब्ध करा दिए गए थे। लेकिन अभी उसका कार्य रुका है। कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारी और जनप्रतिनिधि किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और शुक्रवार को किसान अधिशासी अभियंता विद्युत एवं अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा का शव यात्रा निकालेगे तथा दोनों अधिकारियों का पुतला दहन किया जाएगा। इस दौरान संत बिलास सिह, शेषनाथ यादव, मनमन सिंह, शिवराज यादव, संतोष सिंह ,धिरेंद्र सिंह, रामनारायण यादव, अभय सिह, कुबेर नाथ, गोरख नाथ आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दामोदर सिंह एवं संचालन शिवराज यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें