फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2768 किसानों का ही पहले चक्र में माफ होगा एक लाख का कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


चंदौली। किसानों के कर्ज माफी योजना को लागू करने के लिए शासन गाइड लाइन तय कर जिला प्रशासन को भेज दिया है। इस गाइड लाइन पर खरा उतरने वाले किसानों का एक लाख का कर्ज सरकार भरेगी। गाइडलाइन पर जनपद के 2768 किसान ही पहले चक्र में लाभान्वित हो पाएंगे। जबकि अन्य किसानों को जरूरी कागजात पूर्ण करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिए बजट पास कर दिया है। जिससे सीमांत लघु किसानोें के एक लाख रुपये तक के ऋण माप होंगे। सरकार ने बैंकों से इस धनराशि के लिए किसानों के यहां नोटिस आदि न भेजने के लिए निर्देश दिया है। सरकार के इस निर्णय से जिले के 31198 किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिलने वाला है। जबकि इस कर्ज की भरपाई सरकार सामान्य ढंग से कर देगी। इसका ख्वाब पाले लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। कारण यह कि सरकार ने इसके लिए गाइड लाइन भी निर्धारित कर की है। इसमें कुल 26 बिंदु पर जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। सरकार से गाइड लाइन मिलने के बाद बैंक व कृषि विभाग के साथ-साथ राजस्व के लोग भी जुट गए हैं। वहीं जिला स्तर पर पर जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सरकार के गाइड लाइन के बाद छंटनी शुुरू हुई तो जिले के केवल 2768 किसान ही पहले चक्र में लाभ के लिए पात्र पाए गए। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि सरकार ने 26 बिंदु की गाइड लाइन तय की है। जिसमें खाते का आधार से जुड़ा होना चाहिए। 26 मार्च के बाद का कर्ज न लिया गया हो। ऐसे कई बिंदु हैं जिसके आधार पर किसानों की छंटनी की जा रही है। जिसमें पहले चक्र के लिए 2768 किसान ही चयनित हो पाए हैं। कहा कि सरकार ने सभी किसानों के एक लाख तक का कर्ज माफ करने के लिए कहा है जिसके लिए कार्य चल रहा है। पहली किश्त के लिए किसानों की सूची मांगी गई थी जिसमें इन्हीं लोगों को वरीयता सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें