फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुलहीपुर(ब्यूरो)। मुगलसराय कोतवाली के महाबलपुर गांव के किशोर की मौत कुंआ में डूबने से हो गई। सोमवार को किशोर का शव कुंए में उतराया मिला। इसके पूर्व रविवार को भी कुएं में किशोर की तलाश की गई थी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी गोलू चौधरी (17) पुत्र नंदलाल किसी बात से घर वालों से नाराज था। रविवार की सुबह वह घर से निकला लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिवार वालों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू कर दी। तलाश के बाद गांव के ही दूसरे सिरे पर स्थित कुएं के समीप उसका चप्पल, लाकेट और शर्ट एक कुएं के पास मिला। इससे गांव में उसके कुएं में कूद कर आत्महत्या करने की आशंका पर परिवार वालों ने गोताखोरों को बुलाया। दो गोता खोरों ने शाम चार बजे से रात आठ बजे तक कुंए की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को दोपहर में गांव के कुछ लोग गुजरे और कुंए में झांका तो उसमें किशोर का शव उतराया मिला। इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में कुएं से शव को निकाला गया और परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें