सकलडीहा/ सैयदराजा। विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को एसडीएम विकास सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई बूथों पर बीएलओ के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम को कार्रवाई के लिये पत्र लिखा। वहीं सैयदराजा में तीन बीएलओ के अनुपस्थित रहने पर तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने कार्यवाई के लिए एसडीएम को पत्र लिखा। अधिकारी के औचक निरीक्षण से की जानकारी होने पर बीएलओ में हड़कंप मच गया।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस क्रम में सभी बीएलओ को बूथों पर मौजूद होकर और डोर टू डोर पहुंचकर 18 वर्ष के नये मतदाताओं का नाम जोड़ने का निर्देश दिया है। इस क्रम में रविवार को एसडीएम विकास सिंह के निर्देश पर तहसीलदार नारायण सिंह और नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने अलग अलग क्षेत्रों में बूथें का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कमालपुर और डेढ़ावल आदि प्राथमिक विद्यालय पर बीएलओ अनुपस्थित रहीं। वही डेढ़ावल की बीएलओ साधना सिंह गैर हाजिर रही। अधिकांश बीएलओ के अनुपस्थित होने पर रजिस्टार गुरूप्रसाद के खिलाफ नाराजगी जताया तथा अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिये एसडीएम को पत्र लिखा। इस संबंध में नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को विशेष मतदाता दिवस के रूप में बूथों पर बीएलओ को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया था। दूसरी तरफ सैयदराजा में मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ संख्या 262, 265, 289, के बीएलओ दीपक शर्मा अखिलेश कुमार अमित कुमार ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने तीनों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के लिए एसडीएम दीप्ति देव यादव को पत्र प्रेषित किया। एसडीएम दीप्ति देव यादव ने बताया कि अनुपस्थित मिले तीनों बीएलओ पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।