जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के दो स्थानों पर शनिवार की सुबह बिजली गिरने से एक की मौत हो गई और पांच लोग झुलस गए। सकलडीहा कोतवाली के डेढ़गांवा में बिजली गिरने से सत्यप्रकाश यादव (26) की मौके पर मौत हो गई। वहीं दीपक सेठ (40) गंभीर रूप से झुलस गये। बिजली गिरने से गांव के शिव मंदिर का के शिखर को क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची सकलडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसी तरह बलुआ थाना अंतर्गत शेरपुर गांव के ओझा की मड़ई पर बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए।
डेढगांवा बाजार के उत्तर दिशा में बालिका इंटर कालेज के पास एक शिव मंदिर है। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब आसमान में तेज गरज के साथ बिजली गिरी और मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया । आधे घंटे बाद कस्बा के दीपक सेठ मंदिर में पूजा अर्चन करने गए। उन्होंने मंदिर का क्षतिग्रस्त शिखर देख पड़ोसी छोटू यादव को आवाज देकर बुला लिया। जिज्ञासा वश छोटू का भतीजा सत्यप्रकाश भी उनके पीछे मंदिर को देखने चला गया। दीपक सेठ और सत्यप्रकाश मंदिर के गर्भ गृह में चले गए। जहां दोबारा बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से दीपक और सत्यप्रकाश बुरी तरह झुलस गए। यह देख घबराए छोटू यादव ने पास के विद्यालय में पढ़ा रहे अध्यापकों को आवाज देकर मदद के लिए बुलवाया। आनन-फानन में पहुंचे अध्यापकों और ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोग झुलसे सत्यप्रकाश और दीपक को लेकर कमालपुर कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक के उपचार में चिकित्सक जुट गए। ग्राम प्रधान दयाल शरण ने घटना से सकलडीहा कोतवाली प्रभारी और तहसीलदार को अवगत कराया। जानकारी होने पर तहसीलदार नारायण सिंह, लेखपाल संजय पचौरी और डेढावल चौकी इंचार्ज भी मौके पर