फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 16 बूथों पर 16068 मतदाता कल डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए मंगलवार को 16 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को चंदौली पाॅलिटेक्निक से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

सैयदराजा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उप चुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी आभा जायसवाल, कांग्रेस उम्मीदवार शहनाज बेगम के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार इशरत खातून, सबीना बेगम, श्वेता गुप्ता, उम्मे हबीबा, विजया लक्ष्मी एवं शहनाज ने दावेदारी की है। मंगलवार को 13 वार्डों के 16068 मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 18 बूथ बनाए गए हैं। वहीं, चुनाव में 88 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कर्मी तैनात किए जाएंगे। चंदौली पाॅलिटेक्निक से सोमवार को सुबह 10 बजे से 22 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए तीन काउंटर बना जाएंगे। आरओ और एआरओ की मौजूदगी में उन्हें चुनाव सामग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें